मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

कविता : " एक कहानी "

 " एक कहानी "

इस कहानी की है बात बड़ी,
एक छोटे राज्य रानी बीमार पड़ी |
जिंदगी और मौत के साथ खड़ी,
यह कहानी की है बात बड़ी |
डॉक्टर ने उसको  दवा दिया,
विश्वास के साथ इलाज किया| 
लेकिन दवा रानी पर काम न किया
इससे राजा चिंता में पड़े,
आधी रात में छत पर खड़े |
सोच विचार कर रहे थे कुछ ऐसा,
जिससे रानी हो जाए पहले जैसा |
उसने दुबारा डॉक्टर को बुलाया,
रानी की सारी परेशानी बताया  |
फिर डॉक्टर ने दी दवाई,
रानी ने फिर दवाई खाई | 
दो -तीन दिन में हुआ सुधार,
अब नहीं होंगें दुबारा बीमार | 
रानी को देख राजा हुए प्रसन्न ,
इस ख़ुशी में बाटे सभी को अन्न | | 

कवि : विक्रम कुमार , कक्षा : 10th , अपना घर 

कवि परिचय : यह कविता जिसका शीर्षक " एक कहानी " है विक्रम के द्वारा लिखी गई है जो की बिहार के रहने वाले हैं | कानपुर के अपना घर संस्था में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं | विक्रम को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है |

कोई टिप्पणी नहीं: