सोमवार, 15 मई 2017

कविता : चाह है दुनियां घूमूं

 "चाह है दुनियां घूमूं "

चाह है मेरी दुनियां घूमूं ,
 हर जगह मस्ती में झूमूँ | 
देखूं मैं नई किरणों का शहर, 
जहाँ न हो दुश्मनों का कहर | 
पद यात्रा से हवाई यात्रा करूँ,
आसमान में जाकर साँसें भरूँ |  
जहाँ - जहाँ भी जाऊँ मैं,
सारे संस्कृति को अपनाऊं मैं | 
ठंडी गर्मी और झेलूं बरसाते, 
घूमूं दिनभर और सारी रातें | 
जहां भी जाऊँ ख़ुशी से झूमूँगा, 
जिंदगी एक है खुल के जीऊंगा | 

कवि : प्रांजुल कुमार , कक्षा : 8th ,अपनाघर

कवि का परिचय : छत्तीसगढ़ के रहने वाले ये हैं  प्रांजुल | अपनाघर का सदस्य है | इनको कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है | अपनी हर एक कविता को मन से लिखते है | खेलने का भी शौक है | इनके परिवार वाले मजदूरी का कार्य करते है | अपनाघर में रह कर ये अपनी शिक्षा को और भी मजबूत बना रहे है | हमें उम्मीद है कि इनकी कविता जरूर सबको पसंद आएगी | 

" जिंदगी " 

जिंदगी मिली है तो क्यों न जिऊँ, 
कल के दिन में आसमान को छुऊँ |  
अच्छा इंसान बनने के लिए जिंदगी को चुनूं , 
आसमान के रास्ते में पैदल ही चलूँ | 
औरों को ये बात बताऊँ,
सारे समाज को सुनाऊँ | 
जिंदगी मिली है तो क्यों न अच्छे से जिऊँ | 

कवि : ओमप्रकाश कुमार , कक्षा : 6th , अपनाघर हॉस्टल 
 " राही " 

वो राही अब तू क्या,
पथ अपना खो गया  | 
या फिर तू हार कर,
कही अँधेरे में सो गया |  
वो राही अब तू  क्या,
 पथ अपना खो गया | 
मत छोड़ तू अपना लक्ष्य,
 चलते रहना लगातार तुम बस |  
वो अब सुहाना दिन गया,
वो रही तू क्या पथ अपना खो गया | 

कवि : देवराज कुमार , कक्षा : 7th ,अपनाघर 

कवि परिचय :  बिहार के रहने वाले देवराज | आजकल कविताओं के बादशाह माने जाते है | ये हमेशा कुछ नई सोच  के साथ अपनी कविताओं  को ख़ूबसूरत बनाते है | ये क्रिकेट खेल में भी माहिर है|  ए बी डिविलियर्स इनके बेस्ट खिलाडी है | इनको   डांस करना बेहद पसंद है | उम्मीद है की ये हमेशा नई सोच के साथ अपनी कविता को लिखेगें | 

रविवार, 14 मई 2017

कविता : फूल


 "फूल"

            सुन्दर -सुन्दर फूल जीना सिखाती है ,
         हर मुश्किलों से लड़ना सिखाती है /
चाहे बाधाएं हो कितनी 
उन बाधाओं से लड़ना  सिखाती है /
काँटों में खिलती है और 
हर जगह महकाती है /
    कुछ -कुछ हमसे कहती है फूल ,
    याद रखना मुझको  जाना भूल /

कवि : देवराज कुमार , कक्षा : 7th , अपनाघर 


कवि परिचय :  बिहार के रहने वाले देवराज | आजकल कविताओं के बादशाह माने जाते है | ये हमेशा कुछ नई सोच  के साथ अपनी कविताओं  को ख़ूबसूरत बनाते है | ये क्रिकेट खेल में भी माहिर है|  ए बी डिविलियर्स इनके बेस्ट खिलाडी है | इनको डांस करना बेहद पसंद है | उम्मीद है की ये हमेशा नई सोच के साथ अपनी कविता को लिखेगें | 

कविता :स्कूल

 " स्कूल "  

स्कूल का दिन आया,
पढ़ने का मौका लाया | 
कॉपी ले जाते है हम ,
बुक से पढ़कर आते हम | 
दिनभर रहते स्कूल में,
 मैडम आती है देर में | 
 बच्चे चिल्लाते रहते हैं,
मॉनिटर शांत करते थक जाते हैं | 
कवि : कुलदीप कुमार , कक्षा 6th , अपनाघर 

कवि परिचय : यह हैं कुलदीप कुमार | ये छतीसगसढ़  राज्य के प्रवासी मजदूर का बेटा है | अपनी पढाई पूरी करने के लिए अपना घर हॉस्टल में रहते है | इनको कविता लिखने का बहुत शौक है| कक्षा 6 th के छात्र हैं | कुलदीप  क्रिकेट के दीवाने है | विराट कोहली के फैन है | कुलदीप को डांस करना बहुत पसंद है| हमें उम्मीद है कि आपको कुलदीप  की रचनाएँ पसंद आएँगी

शनिवार, 13 मई 2017

कविता : बच्चे

 " बच्चे " 

बच्चे ही जाने ममता का प्यार,
बच्चे ही जाने मां का संसार | 
हर पल मां रखती हैं ध्यान,
 बच्चे ही समझे मां हैं भगवान|  
बच्चें है भविष्य यहाँ के, 
बच्चे सजायगें भविष्य यहाँ पे| 
 बच्चों की कोई बात नहीं ,
 खेलते और शरारत करतें 
 यही उनकी आदत है बनती | 

कवि : नितीश कुमार ,कक्षा : 7th ,अपनाघर 

कवि परिचय : यह हैं नितीश कुमार | ये बिहार राज्य के प्रवासी मजदूर का बेटा है | अपनी पढाई पूरी करने के लिए अपना घर हॉस्टल में रहते है | इनको कविता लिखने का बहुत शौक है|  कक्षा 7th के छात्र हैं | नितीश फूटबाल के दीवाने है | लिओन मेसी  के फैन है | नितीश को डांस करना बहुत पसंद है| हमें उम्मीद है कि आपको नितीश  की रचनाएँ पसंंद आएँगी 

कविता : अगर मैं होता साधू

"अगर मैं होता साधू " 

अगर होता मैं कोई साधू ,
दिखा देता दुनियां को जादू |
कर लेता प्रदूषण पर काबू ,
मिटा देता प्रदूषण का जादू |
साधुओं जैसा काम मैं करता,
सच्चा जादू की तरह मैं बनता |
नाम कमाता इस दुनियां में,
भर देता कुछ फल झोलिओं में |
जादू का सीख होता है निराला,
सुन लो बच्चो से प्यारा -प्यारा |
बाँट देता बच्चों को जादू ,
अगर मैं होता कोई जादू ,
कर देता प्रदूषण पर काबू |

कवि : समीर कुमार ,कक्षा : 7th ,अपनाघर 

कवि परिचय :  समीर अपनाघर के सदस्य है |  यंहा "आशा ट्रस्ट" के कानपुर केंद्र "अपना घर" में रहकर, शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वर्तमान में ये कक्षा 7th के छात्र है। समीर को गीत गाना और लिखना अच्छा लगता है। क्रिकेट के दीवाने है, विराट कोहली इनके आदर्श है। हमें उम्मीद है कि आपको इनकी ये नवीन रचना पसंद आएगी

गुरुवार, 11 मई 2017

कविता : सुन्दर संसार हमारा

"सुन्दर संसार हमारा "

सुन्दर सा संसार  हमारा,
जिस पर बसा है दुनियां सारा | 
ढूंढ आये और जग सारा,
पर नहीं मिला  पृथ्वी जैसा  सहारा | 
हो जाती एक तरफ की रात,
जब -जब पृथ्वी घूमती बार -बार | 
पृथ्वी बनी खुली आसमान में,
तारे दिखते हर रात में | 
पृथ्वी दिखती नीला और हरा, 
क्योंकि इस पर है पानी भरा | 

कवि : नितीश कुमार , कक्षा : 7th ,अपनाघर हॉस्टल 


कवि परिचय : यह हैं नितीश कुमार | ये बिहार राज्य के प्रवासी मजदूर का बेटा है | अपनी पढाई पूरी करने के लिए अपना घर हॉस्टल में रहते है | इनको कविता लिखने का बहुत शौक है|  कक्षा 7th के छात्र हैं | नितीश फूटबाल के दीवाने है | लिओन मेसी  के फैन है | नितीश को डांस करना बहुत पसंद है| हमें उम्मीद है कि आपको नितीश  की रचनाएँ पसंद आएँगी 

बुधवार, 10 मई 2017

कविता: पृथ्वी का सहारा

"पृथ्वी का सहारा"

सुन्दर सा संसार हमारा,
लगता है सबसे प्यारा | 
इसको बचा कर  रखना यारा, 
यही मनोकामना है हमारा |  
पानी में भी ढूँढा यारा,
फिर भी न मिला सहारा | 
ढूंढ डाला हमने जग सारा,
फिर मिला पृथ्वी का सहारा |  
ढूंढना बंद हुआ तब हमारा,
जब मिल गया पृथ्वी का सहारा |   

कवि : समीर कुमार , कक्षा : 7th ,अपनाघर 


कवि परिचय : इस कवि का नाम  समीर  है | मन से बिलकुल चंचल और दिल से बिलकुल साफ किस्म के इंसान है | इनको गाना  गाने का बहुत शौक है और अपने गाने को अपने अंदाज़ में लिखते है | क्रिकेट के बहुत बड़े प्रेमी  है |  ये गाना  बहुत अच्छा गाते हैं | इलहाबाद के रहने वाले समीर अपनी पढ़ाई अपनाघर में रह शिक्षा ग्रहण कर रहे है | इनके माता पिता ईंट भठ्ठे में ईंट निकलने का काम करते है | हमें उम्मीद है की अपनी कविताओं के जरिये हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे | 
 "DRIZZLING LIGHT "
A drizzling light knock my door,
when I lies on the floor.
Entire room fullfil with light,
The whole life like problem fight.
It brings immortial light,
Make us way with light.
marvelous idea on my mind,
Each and  every of  kind.
Future life with so much light,
darkness becomes bright ,
At once we would catch the light ..........
                      Name : Pranjul kumar , class :8th ,Apnaghar hostel 


poet introduction : He is pranjul and he belongs to chhatisgarh.His parents work in construction site his family background is very poor .He is getting education from Apnaghar assossiation .Pranjul interest in dance , play the cricket Biology,physics and mathematics .His favorite batsman is Virat Kohli .Always smile in his face .We hope that he will write new poems with new inspirations in his future.
                   

मंगलवार, 9 मई 2017

कविता :कोशिश


"कोशिश "

अपने मंजिल को पाने के लिए,
हर तरह की होती है कोशिश | 
रास्ते  चलते -चलते गिर जाओ,
उठकर भी चल न पाओ | 
फिर भी मंजिल को पाने की,
हर तरह की होती है कोशिश | 
जिंदगी में एक सही स्थान पर,
जाना होता है जरूरी | 
 तभी तो समाज में कहेंगे ,
कोशिश होती है जरूरी | 
कवि : विक्रम कुमार ,कक्षा ; 7th  अपनाघर हॉस्टल 


कवि  परिचय : इनका नाम विक्रम है | ये कविताओं को नरम हाथों से लिखकर उसमें जान फूक देते है | इनको रेस करना बहुत  पसंद है | शांत स्वभाव के विक्रम कुमार हमेशा अपने चेहरे में ख़ुशी रखना पसंद करते है | हमेशा नई  जानकारी को पाने की कोशिश करते रहते है |  इनको एक्टिंग करना पसंद है | 
"ख़ुशी "

हम तो रौशनी के परिंदे है,
अँधेरे से डरते कहाँ | 
हम मिलते है जिस जगह पर,
खुशियां रहती हैं जहाँ | 
मुश्किलें आएं पर मुस्कराहट
 से लकीर नहीं हटती,
मुस्कराहट रहती है जहाँ पर | 
रौशनी ही है बसती,
चाहे हम हो या तुम हो,
सबके लिए है ये ख़ुशी सस्ती | 
देखो भाई हँसते रहो,
क्योंकि जो खुश रहते है,
वही खुशियां ही है रहती | 
कवि : देवराज ,कक्षा : 7th , अपनाघर हॉस्टल 



कवि परिचय :  बिहार के रहने वाले देवराज | आजकल कविताओं के बादशाह माने जाते है | ये हमेशा कुछ नई सोच  के साथ अपनी कविताओं  को ख़ूबसूरत बनाते है | ये क्रिकेट खेल में भी माहिर है|  ए बी डिविलियर्स इनके बेस्ट खिलाडी है | इनको डांस करना बेहद पसंद है | उम्मीद है की ये हमेशा नई सोच के साथ अपनी कविता को लिखेगें | 

रविवार, 7 मई 2017

कवि :मत कर



"मत कर "
ये तो तू मत कर ,
वह तू मत कर | 
 तुझको न रोकेगा वह कि ,
तू प्रकृति से खिलवाड़ | 
हसकर  मत  कर ,
अगर तू  न समझ सका | 
तो रह -रह कर ,
बरसेगा कहर जब उसका | 
तब तुम्हे रहना होगा ,
उस आँचल में | 
बस सहना होगा तुमको मर- मरकर ,
तेज धूप होगी तेज बारिस होगी | 
तेरी वह कहर भरी ,
आवाज से | 
बादल की हॅसने की बारी होगी ,
ये तू मत कर | 
वह तू मत कर ,
प्रकृति से तू खिलवाड़ न कर  | 

                                                                                कविः राज , कक्षा : 8 th  अपना घर 


कवि का परिचय: राज   "अपना घर" परिवार के सदस्य है। ये हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इनका परिवार ईट भठ्ठों में प्रवासी मजदूर का कार्य करते है. यंहा "आशा ट्रस्ट" के कानपुर केंद्र "अपना घर" में रहकर, शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वर्तमान में ये कक्षा 8 th  के छात्र है। राज को कवितायेँ लिखना अच्छा लगता है। हमें उम्मीद है कि आपको इनकी ये नवीन रचना पसंद आएगी।                             


शनिवार, 6 मई 2017

कविता : डर

"डर" 

दुनियाँ से परे लोगों से डरे,
रहता हूँ मैं पैरों पे खड़े | 
डर कर जीना मैंने तो सीखा,
पर वही था सबसे बुरा तरीका |   
लोग कहते है की खुल कर जीना चाहिए,
पर कोई नहीं बताता  कब जीना चाहिए | 
जो डरके जी रहे हैं,
वो लोग नहीं बुरे हैं | 
दुनियां से परे लोगों से डरे,
रहता हूँ मैं पैरों पे खड़े | 

कवि :देवराज , कक्षा : 7th अपनाघर 

कवि परिचय : यह हैं देवराज कुमार | ये बिहार राज्य के प्रवासी मजदूर का बेटा है | अपनी पढाई पूरी करने के लिए अपना घर हॉस्टल में रहते है | इनको कविता लिखने का बहुत शौक है | इन्होने अभी तक बहुत सी अचरज भरी कवितायेँ लिख चुके हैं | कक्षा 7th के छात्र हैं | देवराज क्रिकेट के दीवाने है | विराट कोहली के फैन है | देवरज को डांस करना बहुत पसंद है| हमें उम्मीद है कि आपको देवराज की रचनाएँ पसंद आएँगी