बुधवार, 9 मार्च 2022

कविता : " होली का त्यौहार"

" होली का त्यौहार" 

 होली का त्यौहार ही | 

कुछ ऐसा है ,

जिसमे सब के चेहरे खिले होते है | 

और रंगलगाने का तरीका तो देखो ,

पहले अबीर फिर रंग लगाते है | 

होली का त्यौहार ही कुछ ऐसा है ,

जिस में बुरा मानने का त्यौहार नहीं | 

सब लोग मिल जुल कर खेलते है ,

होली का त्यौहार ही कुछ ऐसा है| 

कवि : महेश कुमार , कक्षा : 7th 

अपना घर

 

सोमवार, 7 मार्च 2022

कविता : "कितना याद गार होगा "

"कितना याद गार होगा "

 ये बिताये हुए पल क्लॉस में | 

कितना याद गार होगा ,

छोटी -छोटी शरारतें करते | 

क्लॉस के बीच में खाना खाते ,

तो कभी पीरियड बेकार करता | 

और दोस्तों के संग मौज मस्ती करता ,

ये सब जाने के बाद याद आएगी | 

वे गुजारे हुए एक पल ,

जीवन मैं नया सीखा जाते है | 

ये बिताये हुए पल क्लॉस में ,

कितना याद गार होगा | 

कवि : सार्थक कुमार , कक्षा : 11th 

अपना घर

 

रविवार, 6 मार्च 2022

कविता : " काश मैं पेड़ होता"

" काश मैं पेड़ होता"

 काश मैं पेड़ होता तो | 

अपनी बात सबको बताता ,

जो हो रहा हम पर अत्याचार | 

उन सबका कोई तो हल निकालता ,

काश मैं पेड़ होता तो | 

अपनी महत्व के बारे में बताता ,

और खुशहाल जिंदगी गुजरता | 

हर समय साथ निभाता ,

काश मैं पेड़ होता तो | 

अपनी बात सबको बताता,

कवि : सार्थक कुमार , कक्षा : 11th 

अपना घर

शनिवार, 5 मार्च 2022

कविता : " सूरज की ओर कड़कती किरण "

" सूरज की ओर कड़कती किरण "

 सूरज की ओर कड़कती किरण | 

हर जगह को अनजान बना देती है ,

पेड़ -पौधे को सुखा डालता है | 

जीना बेहाल कर देती है ,

जब उस जगह पर पहला बूंद गिरता है |

एक अनजान जगह से हरियाली में बदल जाता है ,

सूरज की ओ कड़कती किरण | 

हर जगह को अनजान बना देता है ,

मन का मनोबल डाउन कर देता है | 

सूरज की ओ कड़कती किरण,

कवि : अमित कुमार , कक्षा : 7th 

अपना घर 

मंगलवार, 1 मार्च 2022

कविता : "वायु प्रवाह "

"वायु प्रवाह "

 जन्म लेते ही हमसे मिल जाए | 

साथ वो छोड़े मरने पर ,

न देखें वो राज महल को | 

और न जाने निर्धन -घर ,

कभी ममता मयी स्पर्श देती | 

कभी चूमे सबके मन को ,

सब को यह एहसास कराये | 

सुख न केवल है दुनियाँ में ,

कष्ट भी मिलता है तन को |

हिन्दू -मुस्लिम को न जाने सब जाने इंसान ,

उसी के दम से दुनियाँ सारी वरना है श्मशान | 

कवि : राहुल कुमार , कक्षा : 8th 

अपना घर