सोमवार, 25 अगस्त 2014

सारे पेड़ पौधे टूट फुट गए
अब पौधा लगाने का मौका है
इस मौके को कोई छोड़ना नहीं
मौका है बहुत अच्छा है
छोड़ना नहीं कोई अपनी इच्छा से
सभी पेड़ पौधे लगाना ख़ुशी से
पेड़ पौधे भी गा रहे है
चारो तरफ हरियाली छा रहे है। ...................

रवि किशन
कक्षा - 4

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

कविता: छुट्टी के दिन आई रे

छुट्टी के दिन आई रे  ...

आई रे आई रे आई रे
छुट्टी के दिन आई रे 
खेल कूद ले आई रे
मस्ती का दिन लाई रे 
आई रे आई रे आई रे
छुट्टी का दिन आई रे 
गाई रे गाई रे गाई रे
कोयल गीत गाई रे 
आई रे आई रे आई रे
छुट्टी का दिन आई रे 
पढाई से हो गई कुट्टी रे 
मार से मिली है छुट्टी रे 
आई रे आई रे आई रे
छुट्टी का दिन आई रे...
                                    कवि: देवा कुमार, कक्षा 4th, अपना घर, कानपूर          


शनिवार, 9 अगस्त 2014

सावन आया सावन आया 
साथ में अपने झूले लाया
बारिस और हरियाली लाया
बच्चे झूले में झूला झूलें
मौज़ मस्ती के दिन लाया
सावन आया सावन आया
ढेर सारे त्यौहार लाया
बादल और घटाए लाया
बारिस और हरियाली लाया
सावन आया सावन आया  ……………… 

                                                          राज़कुमार
                                                                    कक्षा - 5