शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

वे खुश तो होंगे हम पर जब

" वे खुश तो होंगे  हम पर जब "
वे खुश तो होंगे  हम पर जब।
 हासिल होगा हमारा लक्ष्य तब।।
याद रखना उनकी हर बातों को।
जो राहत  देंगे हर मुश्किल और रातों को।।
यहाँ आदर सम्मान होगा उनका।
जिन्होंने दिया ज्ञान तुमको मनका।।
तब होगा शिक्षक दिवस का मान।
याद रखना उनको जिसने बनाया तुम को इंसान।।
वे खुश होंगे हम पर जब। 
 हासिल होगा लक्ष्य  हमारा तब।।
कविः कुलदीप कुमार ,कक्षा - 9th ,अपना घर, कानपुर ,

कोई टिप्पणी नहीं: