रविवार, 9 अगस्त 2020

कविता : बादल पानी बरसा दो

 

" बादल पानी बरसा दो "

 बादल -बादल पानी तो बरसा दो,

सूखे हुए पौधों को पानी तो पिला दो  |

बादल -बादल पानी तो बरसा दो,

चिड़िया को  पानी तो पिला दो |

 गर्मी से तुम राहत दिला दो,

सूखे हुए पौधे को पानी तो पिला दो |

बादल -बादल  पानी तो बरसा दो,

अपना कहर तुम सबको दिखा दो,

बादल -बादल  पानी तो बरसा दो | 

सूखे पौधे को तुम खिला दो,

 बादल -बादल तो बरसा दो | 


कवि : अजय कुमार , कक्षा : 6th , अपना घर

कोई टिप्पणी नहीं: