गुरुवार, 19 नवंबर 2020

कविता:- आज और कल बनेगा मेरा बेहतर

 "आज और कल बनेगा मेरा बेहतर" 
आज और कल बनेगा मेरा बेहतर।
बस समय का इंतजार है।।
जब होंगे कामयाब एक दिन। 
तो सारा दुनियाँ देखेगा।।
 बस हिम्मत का हथियार चाहिए।
आगे बढ़ाने के लिए।।
 चाहे जीतनी मुश्किले क्यों न हो।
हम होंगे कामयाब एक दिन।।
आज और कल बनेगा मेरा बेहतर। 
बस समय का इंतजार है।।
जब होंगे हाथो में कलम।
दरवाजा खुलेगा कामयाबी का एक दिन।।
हम होंगे कामयाब एक दिन।
कविः- शनि कुमार, कक्षा -9th अपना घर, कानपुर,
कवि परिचय :- ये शनि कुमार है। जो बिहार के रहने वाले है। इस समय अपना घर हॉस्टल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे है।  ये पढ़ने में बहुत अच्छे है।ये पढ़ लिखकर अपने परिवार और समाज के लिए काम करना चाहते है। इनको कविता लिखना पसन्द है।

2 टिप्‍पणियां:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत सुन्दर और सार्थक रचना।

BAL SAJAG ने कहा…

Dr. Ramchandara shastri ji Dhanyavad