बुधवार, 4 नवंबर 2020

कविता :-पानी जीवन का एक श्रोत है

"पानी जीवन का एक श्रोत है"
पानी जीवन का एक श्रोत है। 
होता उपयोग घर में रोज है।।
बिना पानी के खाना नहीं बनता।
बिना पानी के बर्तन नहीं धुलता।।
हर काम में लगता है पानी।
प्यासो का प्यास बुझाता है पानी।
पेड़ पौधो में हरियाली लता है पानी ।।
दिन- दोपहर उपयोग होता है पानी।
फसलों को उगाने मे महत्वपूर्ण।
 भूमिका निभाता है पानी।।
अपना काम अच्छे से कर जाता है पानी।
पानी बिना जीवन है अधूरा ।।
 मिल जाये अगर तो हो जाये पूरा। 
पानी जीवन का एक श्रोत है।।
होता उपयोग घर में रोज है।
कवि:- नितीश कुमार ,कक्षा -10th ,अपना घर ,कानपुर ,
कवि परीचय : शांत स्वभाव के नितीश कुमार बिहार के नवादा  जिले से अपना घर में पढ़ाई के लिए आये  हैं । इन्हें कविता लिखना पसंद है

कोई टिप्पणी नहीं: