गुरुवार, 18 मई 2023

कविता :"हवाओ का क्या कहना "

"हवाओ का क्या कहना "
 इन हवाओ का क्या कहना | 
इनका काम ही है बहना ,
इन लहरों का क्या कहना | 
इनका काम ही है बहना,
इन चीटिंयो का क्या कहना | 
इसका काम ही है चलना ,
इन मजदूरों का क्या कहना | 
इनका दिनभर काम ही है करना ,
इन बच्चो का क्या कहना | 
खेलना ,खाना और पढ़ते ही रहना ,
इस समय को क्या कहना | 
इसका काम ही है समय बताना ,
इन हवाओ का क्या कहना |  
कवि :गोविंदा कुमार ,कक्षा :7th 
अपना घर 

बुधवार, 17 मई 2023

कविता :"मैं क्या कर सकता हूँ "

"मैं क्या कर सकता हूँ "
 उन हवाओं को चीरकर | 
चाँद -तारो को छीनकर ,
जमी पर ला सकता हूँ | 
पहाड़ो को तोड़कर ,
पत्थरो को फोड़कर | 
जाने क्या बना सकता हूँ ,
जमी को खोदकर | 
आसमान को फोड़कर ,
जाने क्या ला सकता हूँ | 
अपने सपने ना मुमकिन को,
मुमकिन बना सकता हूँ | 
कवि :महेश कुमार ,कक्षा :9th 
अपना घर 

मंगलवार, 16 मई 2023

कविता :"नींद "

"नींद "
 सुबह मुझे आती है बहुत नींद | 
झपकती रहती मेरी फाली बींद ,
अँधेरा -अँधेरा हो जाता जग | 
सोने में आता मजा तब ,
उठने में करता हूँ आनाकानी | 
धीरे -धीरे बीत रही है जवानी ,
मन लगता है मुझको भारी | 
नींद होती है सबको प्यारी ,
सुबह मुझे आती है बहुत नींद | 
कवि :कुल्दीप  कुमार ,कक्षा :12th 
अपना घर 

सोमवार, 15 मई 2023

कविता :"संघर्ष"

"संघर्ष" 
 डगर है बड़ी लंबी | 
मंजिल भी है बड़ी दूर ,
रस्ते में संघर्ष है | 
उसे पाना है जरूर ,
कठिनाइयों से न घबराना | 
हिम्मत से अपने पथ पर चलना ,
उम्मीदों को  नहीं खोने देना है | 
अपने लक्ष्य पर अटल रहना है ,
मंजिल भी  है बड़ी दूर | 
कवि :नितीश कुमार ,कक्षा :12th 
अपना घर 

गुरुवार, 11 मई 2023

कविता :"मौसम "

"मौसम " 
अब मौसम को क्या बताना | 
कभी कड़क गर्मी और धूप में मंडराना,
कभी काले  बादलो से सूरज को ढक ले जाना|  
बारिश का  मौसम का अब न कोई ठिकाना,
अब मौसम को क्या बताना | 
चलती और बहती झरनो को सुखा देना ,
प्रकृति में गर्मी से उथल-पुथल होना | 
अब मौसम को क्या बताना,
कभी कड़क गर्मी और धूप में मंडराना | 
कवि :अमित कुमार ,कक्षा :9th
अपना घर 
  

बुधवार, 10 मई 2023

कविता :"जिंदगी का मज़ा"

"जिंदगी का मज़ा" 
 जिंदगी आसान हो तो,शायद जीने का मज़ा हो | 
अगर खुदा हम पर मेहरबान हो ,
तो शायद जीने का मजा हो | 
अगर मेरे हाथो के लकीरो में , 
सब कुछ छप जाये तो | 
शायद  जीने का मजा हो, 
 पर जिंदगी तुम्हे ठोकर मरकर गिरा जाए | 
हाथो के लकीरो को मिटा जाए, 
सब कुछ छीनकर एक कब्र में दफना जाए| 
फिर उस कब्र से निकलकर जीने में मजा हो , 
फिर मेहनत से लड़ के | 
जीत का जाम पीने में मजा हो , 
जिंदगी को हार कर जितने में मजा हो| | 
कवि :देवराज ,कक्षा :12th 
अपना घर 

मंगलवार, 9 मई 2023

कविता :"क्यों हम"

"क्यों हम" 
 ये खुदा मुझे मेरे एक ,बात का जवाब दे | 
मुझे मेरी जिंदगी का ,मुझे हिसाब दे | 
क्यों नहीं मेरे बचपन में ,शैतानिया लिखा | 
क्यों नहीं मेरी माँ , से मेरी मनकानिया लिखा है | 
क्यों नहीं इसमें  मेरी, दादी की कहानियाँ है| 
क्यों नहीं इसमें नादानियाँ है ,
क्यों नहीं मेरे हाथो में कलम लिखा है | 
क्यों दो पल की खुशी और ,
बाकी जिंदगी आँखे नम लिखा है | 
क्यों काली परछाई में ,हम ही हम लिखा है |  
कवि :देवराज ,कक्षा :12th
अपना घर  

सोमवार, 8 मई 2023

कविता :"सफलता "

"सफलता "
 सफलता अब उनको मिलती है | 
जिसको ज्ञान रिक्षती है |  
जो हर दम एक लक्ष्य रखता है | 
जिस पर रोज परिश्रम करता है , 
हर पल जिसके बारे में सोचता है | 
कदम -कदम वह हमेशा चलता है ,
तीर निशाने पर लगाता है | 
लक्ष्य-भेद कर जीवन अच्छा बिताता है ,
सफलता अब उनको मिलती है, 
जिनको ज्ञान रिक्षती है | 
कवि :कुलदीप कुमार ,कक्षा :12th 
अपना घर 

कविता :"अनजान सफर"

"अनजान सफर" 
 एक अनजान सफर पर निकला हूँ मैं | 
ना ही उसका अंत है ,
और ना ही उसका कोई शुरुआत | 
बस ऐसे ही निकल पड़ा हूँ मैं ,
मैं तो ये भी नहीं जनता | 
कि ये मुझे कहाँ ले जाएगी ,
और किस मोड़ पर छोड़ेगी | 
इस सफर पर चलने के लिए ,
कई लोग मदद करेंगे | 
पर मेरा कोई साथ नहीं देंगे ,
मुझे खुद ही अकेले चलना होगा| 
और खुद ही कोई रास्ता निकालना होगा,
एक अनजान सफर पर निकला हूँ मैं |    
कवि :नितीश कुमार ,कक्षा :12th 
 अपना घर 

रविवार, 7 मई 2023

कविता "कल्पनाएं "

"कल्पनाएं "
 कल्पनाएं  उसी की  करो | 
जो करने में सफल हो सको।,
आगे का मत सोचो | 
क्योंकि दुनियाँ कल्पनाओ से भी आगे है ,
काम वही करो | 
जो तुम से हो सके ,
आगे का मत सोचो | 
क्योंकि दुनियाँ कल्पनाओं से भी  हैं ,
रास्ता एक ही चुनो ,
जिस पर तुम चल सको | 
दोनों रास्तो का मत सोचो ,
क्योंकि दुनियाँ कल्पनाओ से भी आगे हैं | 
कवि :सुल्तान ,कक्षा :9th 
अपना घर 

कविता :"सुनहरे मौसम "

"सुनहरे मौसम "
सुनहरे मौसम ये बता रहा हैं | 
बारिश में भीगना जो आनंद है ,
बदलो में चिडियो  का उड़ना आजादी है | 
हवाओं में इधर से उधर बात करना ,
सुनहरे मौसम ये बता रहा है | 
रिमझिम बारिश में नहाना ,
सभी लोग के साथ नाचना | 
आंनद से यूँ रहना ,
सुनहरे मौसम ये बता रहा हैं | 
कवि :विक्रम कुमार ,कक्षा :12th 
अपना घर