बुधवार, 2 दिसंबर 2020

कविता:- चलो एक नया शुरुआत करें

"चलो एक नया शुरुआत करें"
एक नये विश्वाश के साथ। 
एक नये उमंग के साथ।।
चलो एक नया शुरुआत करें।
कल के बारे में सोचकर।।
आओ हम सब मांग करें।
 एक नये विश्वाश के साथ।।
देश के हित में मांग करें। 
चलो एक नया शुरुआत करें।।
अपने मंजिल पाने के लिए। 
हर संभव प्रयास करें।।
गूँगी बैठी सरकार से।
आओ हम सवाल करें।।
शिक्षा स्वास्थ बेरोजगारी पर। 
आओ मिलकर बात करें।।
सो रही सरकार को। 
जगाने का प्रयास करें।।
चलो एक नया शुरुआत करें। 
साफ स्वछ समाज का।।
आओ हम निर्माण करें। 
अपनी मंजिल पाने के लिए।।
हर संभव प्रयास करें। 
चलो एक नया शुरुआत करें।।
कवि:- अमित कुमार , कक्षा - 6th ,अपना घर, कानपुर,

कवि परिचय :- ये अमित कुमार है। जो बिहार के नवादा जिले के रहने वाले है। ये कानपुर में अपना घर हॉस्टल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे है इन्हे कविता लिखना पसंद है। 

2 टिप्‍पणियां: