शनिवार, 26 अक्तूबर 2019

कविता : वह शिक्षा क्या जो

" वह शिक्षा क्या जो "

वह शिक्षा क्या जो, 
दूसरों में बाँटी न जा जाए | 
वह जीवन क्या जो, 
दूसरों के साथ बिताया न जाए | 
तुमने डिग्री हासिल कर , 
तो क्या  ही कर लिया | 
जब तक तूने ग्रहण किया
ज्ञान को जीवन में उतारा नहीं 
बहुत ही किया तुमने, 
उन चीजों की व्याख्या | 
सभी चीजों को जानकर तो देखो,
यह ज्ञान का समन्दर इसमें झाँक कर देखो | 

कवि : राज कुमार , कक्षा : 10th , अपना घर 
कवि परिचय : यह कविता राज के द्वारा लिखी गये है जो की प्रयागराज के रहने वाले है | राज को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है | राज का शिक्षा के प्रति  रखते हैं इस कविता के माध्यम से बयां किया है | राज पढ़ाई में बहुत ही अच्छा है | राज को लोगों से बात करना बहुत ही अच्छा लगा है | 

कोई टिप्पणी नहीं: