शनिवार, 6 मई 2023

कविता :"बीता हुआ दिन "

"बीता हुआ दिन "
 आज का बीता हुआ दिन | 
कल याद आएगा ,
हर -पल हर मौसम | 
खुछ खास नजर आएगा ,
आपने और अपनो के साथ | 
कुछ बीते हुए पल याद आएंगा,
कुछ बाते -कुछ शरारते |
और कुछ नजदीकियाँ ,
कुछ खास नजर आएगा | 
हर पल-हर मौसम ,
कुछ खास नज़र आएगा | 
आज का बीता हुआ दिन,
कल याद आएगा | 
हर -पल -हर मौसम ,
कुछ खास नज़र आएगा | 
कवि :सनी कुमार ,कक्षा :12th
अपना घर  
                                                                           

कविता :"आकाश तक छू जाता "

"आकाश तक छू जाता "
काश  मुझे कोई समझ पता | 
आकाश तक छू जाता ,
सबसे ऊपर मै कहलाता | 
अपने अधूरे ख्वाइशे अजमाता ,
माँ का प्यार परिवार का दुलार पाता | 
काश मुझे कोई समझ पाता ,
आकाश तक छू जाता | 
माँ का प्यार पाता ,
काश कोई मुझे समझ पाता | 
आकाश में जा पाता ,
काश कोई मुझे समझ पाता | 
कवि :रोहित कुमार , कक्षा :6th
अपना घर  
 

सोमवार, 1 मई 2023

कविता : "चलना बहुत दूर है "

"चलना बहुत दूर है "

मत दम तोड़ो साथियो | 
चलना बहुत दूर है ,
मंजिल की रह भटक रही है | 
पर चलना जरूर है , 
प ल -पल में मत खुशियाँ है | 
पर कष्टो में भी सकुन  है ,
हार तो हम रहे है | 
पर आज भी जीतने  का जुनून है ,
भेद -भाव बसती जहाँ है | 
वहाँ भी एक ही खून है ,
मत दम तोड़ो साथियो | 
चलना बहुत दूर है ,
कवि  :कुल्दीप ,कक्षा :12th 
अपना घर 


बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

कविता :"फूल"

"फूल" 
 फूल लगा हर डाल -डाल पर | 
रंग बिरंगे सुन्दर और प्यारे ,
मधु मनोहर खुशबू इसकी | 
सासो में आ बसता है , 
लगी फूल जो डाल -डाल पर | 
देख मन भर आता है , 
गुजरू कच्ची पगडंडी के रस्ते |
कदम न बढता ,जी मेरा कहता ,
अच्छा है ठहर जाने में | 
बन माली फूलो की रहो पे ,
बैठा रहू बिखरी खुशबू में | 
फूल लगा हर डाल -डाल पर ,
रंग बिरंगे सुन्दर और प्यारे | 
मधु मनोहर खुशबू इसकी , 
सासो में आ बसता है | 
कवि :पिंटू ,कक्षा 7th 
अपना घर
 

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

कविता :"धर्म"

"धर्म"
 क्यों लड़ते है ये लोग जात पात पर | 
ईश्वर ने नहीं बनाया इस आधार पर ,
सब में एकता लाना धर्म हमारा | 
हिन्दू - मुस्लिम में हो भाईचारा , 
सबकी अपनी -अपनी भगवन है | 
इस पर नहीं पर बलिदान है ,
हम सब मिलजुलकर रहेंगे | 
हम सबको बराबर मौका देंगे ,
क्यों लड़ते है ये लोग जात पात पर | 
ईश्वर ने नहीं बनाया इस आधार पर , 
कवि :कुल्दीप ,कक्षा 11th  
अपना घर

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

कविता : "दुनियाँ याद करें "

"दुनियाँ याद करें "
 इच्छा थी कुछ बड़ा करने की | 
ताकी हमें भी दुनियाँ याद करें , 
लोग तो कहते है बहुत कुछ | 
पर क्यों हम उन पर विश्वास करें , 
हर कोई तुम्हे गलत रास्ता दिखाएगा | 
और भटकाएगा ,
पर विश्वास मत करना उन पर | 
जो तुम्हे ही नीचे गिराएगा ,
भटकाने के किए तो सब मिलेंगे | 
लेकिन साथ देने के किए कोई नहीं ,
इच्छा थी कुच्छ बड़ा करने की | 
ताकि हमें भी दुनियाँ करे ,
कवि :सुल्तान ,कक्षा 8th 
अपना घर 

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

कविता :"नया सवेरा "

"नया सवेरा "
 ये कैसा  अँधेरा है | 
जो मुझको घेरा है ,
सब कुछ दिखना बंद हो गया |
लगता है होने वाला नया सवेरा है ,
धागा  वो उम्मीद जो |
 चार दीवारी  में सो रहे थे , 
धर  के  हाथ पर हाथ |
रो  रहे थे ,
अब होने वाला इस भी बसेरा है | 
लगता है होने वाला नया सबेरा है ,
 मुझे  पता है आने वाले दिनों में | 
मुश्किलों कि पहाड़ आएगा , 
और आकर मुझे गिरा कर जाएगा | 
पर उठने का काम मेरा है ,
लगता है होने वाला नया सवेरा है | 
कवि :देवराज , कक्षा :12th
 अपना घर

सोमवार, 30 जनवरी 2023

कविता : "घडी अंत की ओर"

"घडी अंत की ओर"  

अब घडी अंत की ओर है | 
हर जगह बच्चो का ही शोर है ,
लाखो  है अनपढ़ ग्वार | 
कुछ लोग पढ़ के भी है मक्कार ,
सड़को पर इनका ही डेरा है | 
हर गलियों में कोई एक शेरा ,
ठोकर खाते -खाते गड्डे में गिर गए है | 
आधे से ज्यादा जिन्दा होकर मर गए है ,
अब घडी अंत की ओर है | 
हर जगह बच्चो का ही शोर  है ,

कवि : कुल्दीप , कक्षा :11th 

अपना घर  

शनिवार, 28 जनवरी 2023

कविता : समय

"समय "

 हर वक्त और हर समय में | 
यह सोचता रहता हूँ ,
समय से हर वक्त मैं लड़ता रहता हूँ | 
इंसान वही है जो इस मुश्किलों ,
मैं अपनी तक़दीर बदल दे | 
मत सोच क्या होगा आने वाले ,
समय में . . .| 
क्या पता तेरे जज्बात और ,
हौसलों  को देख कर | 
वक्त भी अपना समय बदल दे ,
हर वक्त और समय में | 
यह सोचता रहता हूँ  ,








कवि :संजय  कक्षा :12th 
अपना घर 

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

कविता : "देश"

"देश"

 आज देश जगमगाएगा |

जब घर -घर में झण्डा  लहराएगा,

हर जगह आवाज़ गूँजेगा |

जब भगत सिंह का नाम  आएगा ,

सुनहरा लगेगा हर गली हर चौराहा |

जब सूरज चमक आएगा ,

आज देश जगमगाएगा |

हर वीर जवान हिमालय पर झण्डा लहराएगा ,

हर बच्चे के मुँह से भारत का नाम आएगा |

आज देश जगमगाएगा ,

कवि :सुल्तान , कक्षा :8th 

अपना घर  

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

कविता : संघर्ष

"संघर्ष "

 कुछ बनने के लिए कुछ खोना पड़ता है ,

कुछ पाने के लिए हमें संघर्ष करना है |

हर मोड़ पर हमको चलना है ,

हर ठोकर से हमको लड़ना है |

लक्ष्य पर अपना उबरते रखना है ,

चलते चलते हमको सम्भलना है |

भविष्य में शिखर पर चड़ना  है ,

पझियों की तरह हमें उड़ना है |

कुछ बनने के लिए कुछ खोना है , 

कुछ पाने के लिए हमें संघर्ष करना है |

कवि : कुल्दीप , कक्षा : 11th 

अपना घर