शुक्रवार, 17 मई 2019

कविता : चिड़िया

" चिड़िया "

छोटी सी चिड़िया उड़ रही है,
आसमान में बादल के नीचे |
उड़ रही है वह छोटी सी चिड़िया,
फुदक फुदक कर उड़ रही है चिड़िया |
आकाश में उड़ रही है चिड़िया,
लोंगो से कुछ कह रही है चिड़िया |
मन ही मन में मचल रही है चिड़िया,
फिर भी गीत गति है चिड़िया |  

नाम : शिवा कुमार , कक्षा : 3rd , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता शिवा के द्वारा लिखी गई है जो की बिहार के निवासी हैं | शिवा की यह पहली कविता उम्मीद है जो कि आपको यह कविता पसंद आएगी | शिवा को कविता लिखना बहुत अच्छा लगता है और बड़े लोंगो से प्रेरणा लेकर और भी कविताएँ लिखता है |

कोई टिप्पणी नहीं: