मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

कविता : शहीदों के नाम होगा

" शहीदों के नाम होगा "

लोग तो पानी में आग
नहीं लगा पाते,
पर तूने तो बहते
लहू में आग लगाई है |
उनके प्यार आँचल ,कलियों
को भी नहीं बल्कि तुमने,
हमारे दिल को चोट पहुँचाई है |
अब हर नौजवानों के,
होंठों पर उन शहीदों के नाम होगा |
और एक - एक के
दिलों में बहता आग होगा |

कवि : देवराज कुमार , कक्षा : 8th , अपना घर

कवि परिचय : यह हैं देवराज द्वारा लिखी गई कविता है | देवराज को नई चीज के बारे में पढ़ना बहुत अच्छा लगता है और नई चीजों का अविष्कार करना भी बहुत अच्छा लगता है | देवराज को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है और अभी तक इन्होंने बहुत सी कवितायेँ लिख चुके हैं | देवराज डांस भी बहुत अच्छा कर लेते हैं |

1 टिप्पणी:

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा…

आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन आइये बनें हम भी सैनिक परिवार का हिस्सा : ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है.... आपके सादर संज्ञान की प्रतीक्षा रहेगी..... आभार...