बुधवार, 4 अप्रैल 2018

कविता " क्या कहेंगे आप "

" क्या कहेंगे आप "

मेरे कुछ न कह सकने की, 
विवस्ता को क्या कहेंगे आप | 
मैं  कायर भी नहीं हूँ, 
मैं गूँगा भी नहीं हूँ | 
लेकिन फिर भी मैं,
कुछ नहीं कह पाता | 
मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूँ, 
फिर भी असफल हो जाता हूँ | 
मेरे इस विवस्ता को क्या कहेंगे आप | | 

नाम : संजय कुमार , कक्षा : 8th , अपना घर 



कवि परिचय : यह हैं संजय कुमार जो की झारखण्ड के रहने वाले हैं | पढ़ाई में थोड़ा कमजोर है लेकिन हमेशा परिश्रम करते हैं | कवितायेँ बहुत ही अच्छे लिखते हैं | चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है | हमें उम्मीद है की आने वाले भविष्य में संजय बहुत अच्छे कवी बन सकते हैं | 

कोई टिप्पणी नहीं: