शनिवार, 2 सितंबर 2017

कविता : आओ नया संसार बनाएं

"आओ नया संसार बनाएं "

आओ नया संसार बनाएं ,  
इस धरा को फिर दोहराएं | 
अत्याचार को मार भगाएं, 
सत्य अहिंसा को अपनाएं |  
फैक्ट्रियाँ सारी बंद करवाएं,
प्यार भावना को हम अपनाएं | 
एक दूजे के तरफ ले जाएं, 
आओ नया संसार बनाएं | 
इस धरती को सुन्दर बनाएं | | 

कवि : संजय कुमार ,कक्षा : 7th ,अपनाघर 

कवि परिचय : ये हैं संजय कुमार झारखण्ड से हैं | यह मेहनती होने के साथ - साथ पढ़ाई भी करते हैं | कवितायेँ बहुत ही कम लिखते हैं लेकिन लिखते हैं तो बहुत ही ला जवाब | क्रिकेट बहुत पसंद हैं जिसमे ये एक गेंदबाज की भूमिका निभाते हैं | इनकी कविताओं में कुछ सनसनी भरी चीजे होती हैं | 

8 टिप्‍पणियां:

'एकलव्य' ने कहा…

आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द" में सोमवार 04 सितंबर 2017 को लिंक की गई है.................. http://halchalwith5links.blogspot.com आप सादर आमंत्रित हैं ,धन्यवाद! "एकलव्य"

विश्वमोहन ने कहा…

सुन्दर ! बधाई !!!

yashoda Agrawal ने कहा…

वाह,,
बेहतरीन
सादर

Dr. Vandana Sharma ने कहा…

कितने सुन्दर और निर्मल भाव

Sudha Devrani ने कहा…

बहुत सुन्दर...

गगन शर्मा, कुछ अलग सा ने कहा…

तभी संभव है जब ज्ञान और जागरुकता का प्रसार हो !

Meena sharma ने कहा…

आप बहुत अच्छा लिखते हो बेटा। लिखना जारी रखना।

Raghav ने कहा…

Nice one