शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

कविता : काश मैं चिड़िया बन जाऊँ

"काश मैं चिड़िया बन जाऊँ " 

काश मैं चिड़िया बन जाऊँ, 
दूर - दूर तक सैर लगाऊँ | 
रोज़ सुबह पंख फैलाऊँ, 
दूर - दूर से दाना लाऊँ | 
दो दिन उसको मैं चलाऊँ, 
कोई पकडे तो फुर्र हो जाऊँ|  
काश मैं चिड़िया बन जाऊँ | | 

कवि : कामता कुमार , कक्षा : 6th ,अपनाघर
 कवि परिचय : यह कामता कुमार बिहार के गया जिले से है  | यह अपनाघर घर में चार साल से रहकर अपनी पढ़ाई को और मजबूत कर रहे हैं | यह पढ़ाई के साथ - साथ कवितायेँ ,कहानियां भी लिखते है  | इनको क्रिकेटखेलना बेहद पसंद है | घर में अपने माता - पिता के कामों में भी हाथ बटाते हैं |