बुधवार, 25 अप्रैल 2012

कविता :-मानव

मानव 
इस दुनिया खतरनाक प्राणी है मानव....
जो वर्तमान काल में बन गया है दानव,
परमाणु, अणु और हथगोलों को बनाया....
उसकी ले कर मदद हिरोशिमा, नागाशाकी को उड़ाया,
मानव अपने भाग्य का विधाता है....
मानव अपने भाग्य का ज्ञाता है,
सबसे खतरनाक प्राणी, दो पैरों वाला है.... 
सम्पूर्ण विश्व ये, दो पैर वालों से ही डरता है,
पूरी पुस्तक में मानव का चित्र है....
और दो पैरों वाला मानव, वाकई में विचित्र है,
पूरे विश्व में मानव की पहचान है....
इतिहास के पन्नों पर, उसका ही गुणगान है,
नाम :मुकेश कुमार
कक्षा :10
अपना घर

कोई टिप्पणी नहीं: