kavita -lekhak -k.m.bhai bal kavita bal kahaniya bal kavitaye bal geet kisse kahanee लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kavita -lekhak -k.m.bhai bal kavita bal kahaniya bal kavitaye bal geet kisse kahanee लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012

कविता - सपना 
 सपनों में क्यों देखता है मन ,
सपने में डूब जाता हैं हमारा तन .......
 रात में आते हैं  सपने ,
 लगता हैं  सपने हो गए  हैं अपने.....
सपने में पहुँच जाते हैं आकाश में ,
 लगता हैं पहुँच गए हो सूरज तारो के पास में .....
सपने क्यों देखता हैं मन ,
 आखिर सपने क्यों आते हैं......
 बिना बताये चले आते  हैं ,
 और हम सपनो में खो जाते हैं......
 सपने क्यों देखता हैं मन   ,
सपने में डूब जाता हैं हमारा मन ......
 लेखक - मुकेश कुमार 
 कक्षा - १०  अपना घर, कानपुर

गुरुवार, 9 जून 2011

कविता -ईट भट्ठे की प्रार्थना

ईट भट्ठे की प्रार्थना 
भट्ठे के मालिक और भट्ठे के मुनीम ,
भट्ठे का नाम और भट्ठे का दान ....
सरस बने  प्रभु सरस बने ,
भट्ठे की मिट्टी और भट्ठे की चिमनी ...
भट्ठे पर पथाई और भट्ठे में भराई ,
सरस बने प्रभु सरस बने .....
भट्ठे के बच्चे और भट्ठे के मजदूर,
भट्ठों का जीवन और भट्ठों पर चलने वाला स्कूल...
खुशहाल बने प्रभु खुशहाल बने ......
लेखक -के .एम. भाई