बुधवार, 30 मई 2012

कविता :- पढाई

कविता :- पढाई
पढ़ने का ओना एक मजा है....
लेकिन हमें क्यों मिलती सजा है,
पढ़ने से मिलती है अधिक जानकारी....
पढ़ने से पता चलता है सत्य असत्य का ज्ञान,
तब हमारे समाज में बदला है विज्ञान....
किस तरह पढ़ना चाहिए एक कुशलता है,
पढ़ने से हमें मिलती सफलता है....
पढ़ने से हम सिखाते है,
हमें कैसा व्यव्हार करना चाहिए....
और सीखते है बड़े बूढों के,
सामने कैसे बैठना चाहिए....
यह सब पढ़ने का ही मजा है,
अगर पेट के लिए खाना जरुरी है....
तो मस्तिष्क के लिए पढ़ना जरुरी है,
किताबें कैसे पढ़ना है यह जान लो....
इन्ही से दोस्ती करना है यह मन लो,
नाम : मुकेश कुमार
कक्षा : 10
अपना घर

मंगलवार, 29 मई 2012

कविता :- ग्लोबल वार्मिंग

कविता :- ग्लोबल वार्मिंग 
बढ़ रहा है  ग्लोबल वार्मिंग....
नष्ट हो रही हैं जिन्दगी,
पेड़ पौधे हो रहे है कम....
पानी का स्थर गया है जम,
ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए....
खूब पेड़ लगाओ,
ग्लोबल वार्मिंग हटाओ....
मनुष्य की जिन्दगी में बढोत्तरी पाओ,
नाम : चन्दन कुमार
कक्षा : 7
अपना घर

सोमवार, 28 मई 2012

कविता :- प्रयास करो तो ऐसा

कविता :- प्रयास करो तो ऐसा 
प्रयास करो, प्रयास करो....
जिन्दगी के लिए प्रयास करो,
कुछ करने के लिए प्रयास करो....
जिन्दगी में सुधर करने का, प्रयास करो,
किसी की मदद करने का, प्रयास करो....
प्रयास के बिना जीवन है अधूरा,
अपने आप को पहचानने का प्रयास करो....
प्रयास करने से हर काम हो जाते है सरल,
प्रयास करो, प्रयास करो....
जिन्दगी के लिए प्रयास करो,
नाम : जमुना कुमार 
कक्षा : 7
अपना घर 

रविवार, 27 मई 2012

कविता :- कदम

कविता :- कदम 
एक ने बोला....
किसमें है दम,
जो आगे बढ़ाये....
अपने कदम ....।,
हर वीरों की मायें जानती है....
फिर भी अपने बेटों को सीमा पर भेजती,
जिन्होनें न मानी कभी हार....
शहीद हुए वह देश के खातिर,
उस क्रांति को और बढ़ाएं....
अपने कदम से कदम बढ़ाएं,
भ्रष्ट है देश अपना भ्रष्टाचारी से....
नेता,अफसर जेब है भरते घूंस के रुपयों से,
आओ अपने देश को मुक्त करें....
जब तक न हो देश में शांति,
तब तक करते रहो क्रांति....
क्रांति हमारी उज्जवल हो,
नव जीवन मंगलमय हो....
पूर्ण न हो जब तक अपना मुकाम,
तब तक बढ़ाएं हम अपने कदम....
नाम : आशीष कुमार 
कक्षा : 10 
अपना घर  

शुक्रवार, 25 मई 2012

कविता :- मानव

कविता :- मानव 
उन्हें क्या पता हम है मानव....
इन्हें पता है हम है दानव,
सबका ईश्वर एक है....
अल्लाह लेलो राम लेलो,
सबका लक्ष्य एक है....
साथ रहो सब मानव शक्ति,
देश ने हमें पुकारा है....
उन्हें क्या पता हम है मानव,
इन्हें पता है हम है दानव....
नाम :- जमुना कुमार 
कक्षा :- 7  
अपना घर 

गुरुवार, 24 मई 2012

कविता :- आ गई गर्मियों की छुट्टियाँ

कविता :- आ गई गर्मियों की छुट्टियाँ 
आ गई छुट्टियाँ अब गर्मी की....
घूमने मौज मस्ती की है बारी, 
गर्मी में ये स्कूल की छुट्टियाँ....
लगती है सबको बहुत प्यारी,
गर्मी की इन छुट्टियों में....
सिर्फ मौज मस्ती नहीं करना हमें, 
अच्छे अच्छे कुछ काम करें....
तो कुछ बात करें,
अब गर्मी की छुट्टियों में....
गरीब बच्चों को पढ़ाऊँगा,
ऐसे और कुछ कम करके....
देश को आगे बढ़ाऊँगा,
नाम : धर्मेन्द्र कुमार 
कक्षा : 9
अपना घर  

कविता :- इंसान

कविता :- इंसान 
इस इन्सान को कड़ी धूप में....
निकलना मुस्किल पड़ता है,
बस इन्सान को ऐसी और....
कूलर में सोने का मन करता है,
इस कड़ी धूप को तो....
किसान ही सह सकता है,
जिसे न तो कूलर की....
हवा नसीब होती है, 
जिसे कूलर और ऐसी की....
हवा नसीब होती है,
उस इंसान से जाकर पूछो.... 
क्या बाहर की धूप को,
झेलना आसान होता है....
नाम :जीतेन्द्र कुमार 
कक्षा : 9
अपना घर

मंगलवार, 22 मई 2012

कविता :- खिले फूल

कविता :- खिले फूल
फूल हैं डाली-डाली.... 
माली तोड़े हाली-हाली,
वन उपवन में खिलते फूल....
नहीं पा रहे हँसना भूल, 
फूल पत्तियों का है अपना मौसम....
मरने जीने का उनको भी होता है गम,
फूलों में होती है तमाम विशेषता....
फूलों में होती है एकता,
फूलों से माला बनती है....
देवी देवताओं के गले में चढ़ती है,
फूल के बिना है उपवन सूना....
फूलों की डाली को मत छूना,
फूल का है अंदाज निराला....
नहीं उसे कोई मारने वाला,
फूल हैं डाली-डाली.... 
माली तोड़े हाली-हाली,
नाम : मुकेश कुमार 
कक्षा : 10 
अपना घर  

सोमवार, 21 मई 2012

कविता :- आजादी

आजादी 
आजादी क्या चीज है....
क्या इसका किसी ने बोया बीज,
ये सब क्या बकवास है....
इसका मुझे भी एहसास है,
जहाँ बोलने की न हो गल....
वंहा पर बसे राजतंत्री दल,
पूरी बात नहीं हैं सुनते....
सिर्फ हैं वो अपनी कहते,
जहाँ बोलने का हो हक़....
आजादी कहलाएगी बेसक,
जहाँ मनुष्य का न हो बोल-बाला....
वंहा जरुर होगा राजतन्त्र वाला,
नाम : सोनू कुमार 
कक्षा :11
अपना घर

रविवार, 20 मई 2012

कविता :- खतरा

खतरा 
जो कुछ है, इस धरती पर....
सब कुछ लिया मनुष्य उठाये,
उनका प्रयोग करके हम....
मिसाइल ,परमाणु बम जैसे वस्तु लिए बनाये,
इस वक्त नहीं तो, उस वक्त सही....
तृतीय विश्व युद्ध होना पक्का है,
हमें और तुम्हें कुछ नहीं हुआ है....
आने वाली पीढ़ी के लिए ये,
खतरा होना पक्का है....
जो कुछ है, इस धरती पर,
सब कुछ लिया मनुष्य उठाये....
नाम : सागर कुमार 
कक्षा : 8
अपना घर 

शनिवार, 19 मई 2012

कविता :- वीरों की कहानी

वीरों की कहानी 
कविता मेरी बड़ी सायानी....
पढ़ लो तो याद आ जाये वीरों की कहानी,
समझ में नहीं आता है....
इस कविता में लिखूं मैं किसकी कहानी,
भारत को आजाद करानें में....
थे  दो दल पहला नरम दूसरा गरम,
लड़े सही जमकर....
पाई आजादी खुशियाँ मनाई जमकर,
भारत को आजाद कराने में....
हो गए वतन पर निछावर,
कुछ भी न सही....
फिर भी याद करो वीरों की कुर्बानी,
नाम : हंसराज कुमार 
कक्षा : 9
अपना घर