सोमवार, 23 मार्च 2020

कविता : नई जिंदगी

" नई जिंदगी "

मनुष्य की नई जिंदगी,
और स्वभाव सुन्दर बनाता है | 
डर और अभ्यास 
अपने से दूर करता है | 
रास्ते और सफर 
दोनों ही तय करते हैं की 
मनुष्य की परिश्रमता ही 
उनको जीवित रखती है | 
मेहनत और जूनून 
मनुष्य को नै राह दिखाती है
परिश्रम और मेहनत 
मनुष्य को नई जिंदगी देती है | 

कवि : सनी कुमार , कक्षा : 8th , अपना घर 

कवि परिचय : यह कविता सनी के द्वारा लिखी गई है जो की बिहार के रहने वाले हैं | सनी कवितायेँ बहुत अच्छी लिखते है | इस कविता का शीर्षक नई जिंदगी दिया है जिसमें मनुष्य का जिक्र किया गया है | उम्मीद है की सनी और भी अच्छी कवितायेँ लिखेंगें |