रविवार, 31 मार्च 2019

कविता : वीरों को याद करो

" वीरों को याद करो "

उन वीरों को याद करो,
जो देश के खातिर प्राण दिए |
अपने लहू का एक एक कटरा,
अपने देश के लिए त्याग दिया |
जिस माँ ने लाल को जन्म दिया,
देश को आज़ाद करने का वचन दिया |
उस माँ के बेटे ने न की जान की चिंता,
हँसते हँसते चूमा था उसने मौत का फंदा |
उन हजारों इंसानों को याद करो,
जिन्होंने देश के लिए प्राण दिए |

कवि : संजय कुमार , कक्षा : 9th , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता संजय के द्वारा लिखी गई है जो की झारखण्ड के निवासी हैं | संजय बहुत सी कविताएँ लिखते हैं | संजय को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है और अपनी तेज गेंद की तेज़ गति से सबको चौका देते हैं | संजय पढ़लिखकर आर्मी में जाना चाहते हैं |


कोई टिप्पणी नहीं: