बुधवार, 15 अगस्त 2012

शीर्षक :- देखिये तब कहिये

शीर्षक :- देखिये तब कहिये
विद्यालय में जा कर देखिये....
शिक्षा न, मिले तो कहिये,
अच्छे गुण वाले व्यक्ति के साथ रह के तो देखिये....
आप के अन्दर अच्छे गुण न, आ  जाये तो कहिये,
भूमि पर पेड़-पौधे लगा कर तो देखिये....
हरियाली न, आ जाये तो कहिये,
कोई अपराध करके तो देखिये....
कार्यवाही न, हो जाये तो कहिये,
जनता का पैसा खाकर तो देखिये....
आर0 टी0 आई0 आवेदन न, लग जाये तो कहिये,
आवेदन का उत्तर न देने पर....
देश में क्रांति न, हो जाये तो कहिये,
कवि लवकुश कुमार
   कक्षा 9
अपनाघर

1 टिप्पणी:

Nadeem ने कहा…

अच्छे गुण वाले व्यक्ति के साथ रह के तो देखिये....
आप के अन्दर अच्छे गुण न, आ जाये तो कहिये,

Sahi Kaha Aapne. Charitravan vyakti ke saath rehne se achhe charitra ka nirman nishchit hai.