गुरुवार, 8 अगस्त 2019

कविता : छुट्टी हुई

" छुट्टी हुई "

छुट्टी हुई , छुट्टी हुई,
स्कूल से आज छुट्टी हुई |
चार को स्कूल खुलेगा,
उसी दिन कॉपी , किताब मिलेगा |
फिर मैं स्कूल जाऊंगा,
स्कूल में पहले प्रार्थना करूँगा |
फिर दूसरा पीरियड लगेगा,
उसके आगे पता पता नहीं है |
फिर समय हो जाऊँगा,
तो मैं घर आ जाऊँगा |

कवि : नवलेश कुमार , कक्षा : 5th , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता नवलेश के द्वारा लिखी गई है जो की बिहार के रहने वाले हैं | कानपुर के अपना घर संस्था में रहकर कक्षा ५ में पढ़ाई करते हैं | नवलेश को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है | पढ़ाई के प्रति बहुत सिरियस रहता है |

1 टिप्पणी:

विश्वमोहन ने कहा…

वाह! इस बाल कवि की इस मीठी रचना पर उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं!!!