सोमवार, 26 अगस्त 2019

कविता : राखी का पर्व

" राखी का पर्व "

राखी का पर्व है भी बहनों का,
सम्बन्ध है यह रक्षा बंधन का |
भाइयों के कलाइयों में बांधकर,
चली जाती है रक्षा माँगकर |
ख़ुशियों का त्यौहार है,
रक्षाबंधन सा का एक त्योहार है |
प्यारे हाथों से मिठाई खिलाए,
रक्षा सूत्र बांध जाए |
राखी का पर्व है भी बहनों का,
सम्बन्ध है यह रक्षा बंधन का |

कवि : कुलदीप कुमार , कक्षा : 8th , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता कुलदीप के द्वारा लिखी गई है जिसका शीर्षक" राखी का पर्व" है | कुलदीप को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है | कुलदीप पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं | कुलदीप को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है | कुलदीप नेवी ऑफिसर बनना चाहते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: