गुरुवार, 14 नवंबर 2019

कविता : भारत देश

" भारत देश "

भारत  देश है सबसे अच्छा,
हर एक बच्चा बोलता सच्चा |
जिन्होंने अंग्रेजों को मार भगाया,
वही भारत माँ का सच्चा बच्चा |
भगत सिंह ,राजगुरु को दे दिया फँसी,
तब भी बोल बाहें थे हम है भारतवासी |
जहाँ लोग बच्चों को मौका देते,
बच्चों को पढ़ाते और खिलाते |  
भारत  देश है सबसे अच्छा,
हर एक बच्चा बोलता सच्चा |

कवि : गोविंदा कुमार , कक्षा : 3rd , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता गोविंदा के द्वारा लिखी गई है जिसका शीर्षक " भारत देश " है | यह गोविंदा की पहली कविता है इन्होने इस कविता को लिखनेके लिए बहुत कोशिश की थी | गोविंदा एक बहुत ही होनहार छात्र है पढ़ाई के साथ - साथ खेल कूद में भी अच्छा है | 

कोई टिप्पणी नहीं: