बुधवार, 31 जुलाई 2019

कविता : सावन का महीना

" सावन का महीना "

सावन का महीना आया,
अपने संग बारिश लाया |
हरियाली सी खुशियाली छाई ,
चिड़ियों की चहचाहक लाई |
ताल ,डबरा भर है आई,
कीड़े - मकौड़े बारात लाई |
सरपर चढ़कर बोल रहे शिवशंकर,
सावन में झूले हैं भयंकर |
गंगा ने अपना रंग दिखाया,
अघोरियों ने नाच दिखाया |
सावन का महीना आया,
अपने संग बारिश लाया |

कवि : सार्थक कुमार , कक्षा : 9th , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता सार्थक के द्वारा लिखी गई है जिसका शीर्षक " सावन का महीना " है | सार्थक ने कविता प्रकति के सौन्दर्य को देखकर लिखी है | सार्थक एक बहुत अच्छे कवि हैं | सार्थक को खेल खेलना बहुत पसंद है और इसी से अपना करियर बनाना चाहते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: