सोमवार, 29 जुलाई 2019

कविता : किसानों की हुई ख्वाइश पूरी

" किसानों की हुई ख्वाइश पूरी "

इस महीने हुई है जमकर बारिश,
किसानों की हुई ख्वाइश पूरी |
धरती का वाटरलेबल बढ़ा,
हमें इस मुसीबत से दूर किया |
इस बारिश के महीने में,
कहीं तो हरियाली छाई |
कहीं तो बंजर जमीं पाई,
कई लोगों को बाढ़ में डुबाई |
इस महीने हुई है जमकर बारिश,
किसानों की हुई ख्वाइश पूरी |

कवि : संजय कुमार , कक्षा : 9th , अपना घर

कवि परिचय : यह कविता संजय के द्वारा लिखी गई है जो की झारखण्ड के निवासी हैं | संजय को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है और वह बहुत सी कवितायेँ लिख चुके हैं जो बहुत ही प्रभावित करती हैं | संजय अपने परिवार वालों की बहुत मदद करते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: