किस्से कह्नानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किस्से कह्नानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 सितंबर 2009

कविता: आओ सीखे अ, आ, ई

आओ सीखे अ, आ, ई

छोटा "अ" से अजगर, बड़ा "आ" से आम,
कभी न करना, तुम कोई ग़लत काम....
छोटी "इ" से इमली, बड़ी "ई" से ईख,
बड़ों से लेना हरदम सीख...
छोटा "उ" से उपमा, बड़ा "ऊ" ऊन,
देखने जाना देहरादून...
ए से "एक", "ऐ" से ऐनक,
बच्चे सभी बनेगे सैनिक...
"ओ" से ओर, "औ" से और,
आसमान का मिलता न छोर...
"अं" से अंगद, "अः" पर है विसर्ग,
एक ही है सब जाति और धर्म....


लेखक: आदित्य कुमार, कक्षा ७, अपना घर