कविता :-सोनू बाल कविताये बाल कहानिया बाल गीत किस्से खानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता :-सोनू बाल कविताये बाल कहानिया बाल गीत किस्से खानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 सितंबर 2012

शीर्षक:- बीती जिन्दगी

शीर्षक:- बीती जिन्दगी 
बीती हुई जिन्दगी के। 
कुछ पल हमें याद आते है।। 
याद उन्हें करके अब। 
हम बहुत पछताते है।। 
तब हम सोंचते है कि। 
काश! ये जिन्दगी इससे।।
आगे न बढ़ी होती। 
तो उस समय हमने।। 
ये कहानी न गढ़ी होती।
गढ़ी हुई कहानी के।। 
कुछ पैराग्राफ याद आते है। 
उस समय के कुछ दोस्त।। 
साथ है तो कुछ चले गए। 
जाते-जाते कुछ दोस्त।। 
हमें हैं कुछ दे जाते। 
उन्ही ग़ालिब दोस्तों की।। 
याद कर हम बहुत पछताते है। 
कवि :- सोंनू कुमार 
कक्षा :- 11 
अपना घर 

गुरुवार, 23 अगस्त 2012

शीर्षक :- आजादी

शीर्षक :- आजादी 
हमें इंतजार है उस आजादी का....
जब हम आजाद होंगे,
न खून बहेगा न हम लड़ेंगे....
हम तो आजादी चाहते है,
जिसमें ये भेदभाव जति-पाति....
का हो जाये अंत,
हमें चाहिए एक ऐसा....
आजादी युक्त रत्न,
जब राह चलते किसी को....
डर न हो,
जब इस भारत का कोई....
नागरिक बेघर न हो,
न हिन्दू न ईसाई....
भारत वासी भाई-भाई,
न मुस्लिम न सिख....
याद रखेंगे हर तारीख,
तब शायद हम होंगे आजाद.... 
जब धर्म पर न हो दंगा फसाद,
हमें इंतजार है उस आजादी का....
जब हम आजाद होंगे,
न खून बहेगा न हम लड़ेंगे....
कवि:- सोनू कुमार 
कक्षा:- 11 
अपना घर