शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

कविता : जीना दुशवार

 " जीना दुशवार "

अब का मौसम बेकार
इस मौसम में हो गया जीना दुशवार
हर तरफ हो रही है पेड़ कटाई,
हर जहाँ बना रहे है बिल्डिंग |
कोई नहीं देखता वातावरण की ओर,
बढ़ता रहता है इस देश में प्रदूषण |
बढ़ रही है प्रदूषण की संख्या,
इस कारण हो रहे हैं बच्चे बीमार |
न घटती बीमारी की संख्या,
जिसकी कोई नहीं कर  सकता व्याख्या |
अब का मौसम हो रहा है बेकार,
अब इस मौसम में हो गया जीना दुशवार |

कवि : संजय कुमार , कक्षा : 8th , अपना घर

कवि परिचय : यह हैं संजय जिन्होंने यह कविता लिखी है | संजय को कवितायेँ लिखना बहुत पसंद है और अभी तक वः बहुत सी कवितायेँ लिख चुके हैं | संजय झारखण्ड के निवासी है और अपना घर संस्था में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं | संजय पढ़ाई में अपनी सुधर लेन की कोशिश में लगे रहते हैं | कक्षा 8th के छात्र संजय बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं: