कविता :- सोनू कुमार बाल कहानियाँ बाल कवितायेँ बाल गीत किस्से कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता :- सोनू कुमार बाल कहानियाँ बाल कवितायेँ बाल गीत किस्से कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 अगस्त 2012

शीर्षक :- कदम

शीर्षक :- कदम 
इन छोटे-छोटे हाथों को....
ऊपर उठने की आजादी दो,
बंध कर धागों में....
उन पतंगों को उड़ने दो,
इन छोटे-छोटे पैरों को....
कब चलने की आजादी दो,
अब समय आ गया इनका भी....
अब ये कुछ भी करेंगे,
रुक-रुक कर जो इनके....
नन्हे-नन्हे कदम आगे बढ़ेंगे,
इनके कदमों के बढ़ने से....
यदि ये हो गए सफल,
क्योंकि ये इन्साफ की....
डगर पर, जो रहे है चल,
चल पड़े है तो अब....
ये  नहीं रुकने वाले,
क्योंकि इनके कदम है....
संभल-संभल कर आगे बढ़ने वाले,
आंधी में भी ये....
तूफान की तरह बढ़ रहे है,
इनको तो अब देख-देख....
घूंसखोर भी अब डर रहे है,
चल पड़े है तो अब....
ये नहीं रुकने वाले,
क्योंकि इनके कदम संभल-संभल....
कर आगे बढ़ने वाले,
कवि : सोनू कुमार 
कक्षा : 11 
अपनाघर

बुधवार, 27 जून 2012

शीर्षक :- पेड़

 शीर्षक :- पेड़ 
पेड़ हम अब लगायेगें....  
गर्मी को दूर भगायेगें, 
मानसून हम लायेगें....
पानी ये पेड़ लायेगें,
गर्मी से बेहाल इस मौसम....
को अब सुहावना बनायेगें,
बहुत ही तेजी से ये प्रथ्वी हो रही है गरम....
सूरज भी क्यों हो गया इतना बेरहम,

सूरज की इस बेरहमी का....
कारण है ये मनुष्य,
जिसने लिखा अपने हाथ से....
गर्मी के दिनों से भरा भविष्य,
इस समय ये मनुष्य....
ईधन का कर रहे उपयोग,
पंखा और कूलर वाले....
घर मन में बैठे कर रहे योग,
इतनी तेज की इस गर्मी से....
गरीबों को अब छुटकारा दिलाओ,
पसीने और लू से भरे जीवन में....
बसंत ऋतु का आगमन कराओ,
गर्मी बादलों के द्वारा अब....
ये भी कहा जा रहा है,
क्यों इस हरी भरी धरती को....
मानव तू सुखा रहा है, 


गरीबो में भी अब तुम....
अच्छा जीवन पाओगे,
पेड़ तो हम लगायेगें । क्या ?....
तुम भी पेड़ लगाओगे,







कवि : सोनू कुमार 
कक्षा : 11
अपना घर  

गुरुवार, 26 अप्रैल 2012

कविता :-एक सरकार

एक सरकार
समय आ गया अब तो....
तुम सब के सब जग जाओ,
सभी लोग देने जाओ वोट....
अपनी एक अलग सरकार बनाओ,
करो चुनाव तुम एक....
जिम्मेदार अपने एक नेता का,
जो दे तुम्हे एक डगर....
सफलताओं से भरे विकास का,
तुम्हारा विकास हो ऐसे कि....
आसमान छु लो तुम,
अपने सपनों का एक....
आसमान बुन लो तुम,
समय आ गया अब तो....
तुम सब के सब जग जाओ,
सभी लोग देने जाओ वोट....
अपनी एक अलग सरकार बनाओ,
नाम :सोनू कुमार 
कक्षा :10 
अपना घर