मंगलवार, 14 अगस्त 2018

कविता : छोटी सी जिंदगी हमारी

" छोटी सी जिंदगी हमारी"

छोटी सी जिंदगी हमारी,
कुछ कर जाने की चाह हमारी | 
जमीं आसमां एक कर जाएंगे,
दुनिया को हम कर दिखलायेंगें | 
कोशिश हम हमेशा करते रहेंगे,
अपने लक्ष्य को छूते  रहेंगें  | 
ये तो सपना है हमारा,
घूमेंगें हम ये दुनिया सारा | 
छोटी सी जिंदगी हमारी | | 

कवि : कुलदीप कुमार , कक्षा : 7th , अपना घर 
                                                                                

कवि परिचय : यह हैं कुलदीप जो की छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | कुलदीप को डांस करने का बहुत शौक है और क्रिकेट खेलना का भी शौक है |  कुलदीप को कविताएं  का बहुत शौक है और अभी तक इन्होंने बहुत सारी कविताएं लिख चुके हैं | कुलदीप बड़े होकर एक नेवी पुलिस ऑफिसर बनना चाहते हैं | 

कोई टिप्पणी नहीं: