रविवार, 22 मार्च 2020

कविता : बच्चों की टोली होली में

" बच्चों की टोली होली में "

होली आई होली आई,
रंग बिरंगी होली आई | 
 होली में उड़ते हैं रंग,
सब हो जाते है रंग बिरंग | 
सब लोग साथ में खेलते होली,
एक दूसरे के मारते रंगों की गोली | 
मिटटी से खेलते हैं होली,
बच्चे की चलती है टोली | 
होली आई होली आई,
रंग बिरंगी होली आई | 

कवि : नवलेश कुमार , कक्षा : 5th , अपना घर

कवि परिचय :  नवलेश के द्वारा लिखी गई है जो की बिहार  वाले हैं | नवलेश को कवतायें लिखना बहुत अच्छा लगता है | नवलेश बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और बहुत छक्के मारते हैं | पढ़ने में बहुत अच्छे हैं

कोई टिप्पणी नहीं: