कविता :- चन्दन बाल कहानियाँ बाल कवितायेँ बाल गीत किस्से कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता :- चन्दन बाल कहानियाँ बाल कवितायेँ बाल गीत किस्से कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 सितंबर 2012

शीर्षक :- सपने में

शीर्षक :- सपने में 
सुबह के सुहाने मौसम में।
मैं निकल पड़ा अपने स्कूल।। 
आकाश की बदरिया छाने लगी। 
बुँदे बारिश के बरसाने लगी।। 
मै भागा तेजी से स्कूल।
अचानक में मुझसे हुई एक भूल।। 
मैं उल्टे पैर पहुंचा स्कूल। 
स्कूल से कर ली कुट्टी।। 
मैं सपने में मन रहा था छुट्टी। 
कवि:- चन्दन कुमार 
कक्षा:- 7 
अपना घर

बुधवार, 22 अगस्त 2012

शीर्षक :- एक प्रभात

शीर्षक :- एक प्रभात 
प्रभात होते ही रवि किरणे हम देखते है....
शीतल मंद एवं सुगन्धित हवा हम लेते  है,
इससे ठीक रहता है हमारा स्वास्थ....
मेरे मन की है जिज्ञासा,
हवा न हो तो क्या होगा?.... 
जीवन क्या संभव होगा?,
थोडी ही देर  मे....
फेफड़ा फूलने लगेगा,
इससे हमें यह चलता है पता....
जीवन के लिए आवश्यक है हवा,
कवि:- चन्दन कुमार
कक्षा:- 7 
अपना घर

मंगलवार, 12 जून 2012

शीर्षक :- कुछ पाने के लिए

शीर्षक :- कुछ पाने के लिए 
मैं निकल पड़ा कुछ पाने के लिए....
इस तपती दुपहरिया में,
मैं सिर्फ हाथ डुलाते निकल पड़ा....
मुझे नहीं था पता,
कुछ पाने के लिए है कुछ खोना पड़ता....
यह सुनकर मैं मुश्किलों से,
लड़ता हुआ आगे बढ़ा....
आगे बढ़ने पर मैंने,
सिखा मुशिकलों से लड़ना....
और परिश्रम करना,
मुझे अब शुरू हो गई....
सूर्य की लालिमा दिखना,
मैं उस लालिमा को बस....
देखता ही रहा-देखता ही रहा,
मैं निकल पड़ा कुछ पाने के लिए....
कवि : चन्दन कुमार 
कक्षा : 7 
अपना घर  

शुक्रवार, 8 जून 2012

कविता :- हर पथ नामुमकिन नहीं होता

कविता :- हर पथ नामुमकिन नहीं होता 
हर पथ मुश्किल नहीं होता....
न ही आसान होता है,
जिन्दगी में अगर आगे बढ़ना है....
तो फिर मुश्किलों से लड़ना है,
मेहनत करना नामुमकिन नहीं होता....
हर पथ मुश्किल नहीं होता,
जो कोई भी मुश्किल से लड़ता है....
वही तो है,
जो आगे बढता है....
 कवि : चन्दन कुमार 
कक्षा : 7
अपना घर 

मंगलवार, 29 मई 2012

कविता :- ग्लोबल वार्मिंग

कविता :- ग्लोबल वार्मिंग 
बढ़ रहा है  ग्लोबल वार्मिंग....
नष्ट हो रही हैं जिन्दगी,
पेड़ पौधे हो रहे है कम....
पानी का स्थर गया है जम,
ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए....
खूब पेड़ लगाओ,
ग्लोबल वार्मिंग हटाओ....
मनुष्य की जिन्दगी में बढोत्तरी पाओ,
नाम : चन्दन कुमार
कक्षा : 7
अपना घर