मंगलवार, 4 अगस्त 2020

कविता : शहर है प्यारा

" शहर है प्यारा "

हम सब मिलकर ये सपथ जताएँ ,
आओ मिलकर कानपुर को स्वच्छ बनाएँ |
ऐसे पेड़ पौधे इस शहर में लगाएँ,
रोडवेज़ पर कूड़ा न फैलाएँ | 
पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध लगाए,
पेपर बैग का उत्पादन बाधाएँ |
जगह जगह जागरूकता अभियान चलाएँ,
हर  बच्चों को शिक्षा दिलाएं |
शहर में ऐसे दीप जलाएँ ,
हर वर्ष शुभ मंगल कार्य करवाएँ |
तभी जगमाएगा ये शहर दुबारा,
अपना शहर है सबसे प्यारा |

कवि : प्रांजुल कुमार , कक्षा : 11th , अपना घर

कोई टिप्पणी नहीं: