सोमवार, 24 जुलाई 2023

कविता :"चिड़िया "

"चिड़िया "
 चिड़िया रानी बड़ी सयानी | 
हर रंग की है प्यारी प्यारी 
दाना चुगना इनका काम | 
उड़े है ऊँचे आसमान 
ची -ची करते दिन भर | 
सबसे प्यारे होते है इनके पर 
लाल गुलाबी हरे पीले | 
हर पेड़ों  पर है ये झूले 
चिड़िया रानी बड़ी सयानी | 
हर रंग की है प्यारी -प्यारी 
कवि :कुलदीप कुमार ,कक्षा :12th 
अपना घर 
 

कोई टिप्पणी नहीं: