रविवार, 7 मार्च 2021

कविता:- होली आयी होली आयी

"होली आयी होली आयी"
होली आयी होली आयी।
अपने संग रंग भर लायी।। 
लाल, गुलाबी, हरा और पीला।
लगाएंगे रंग भर कर पतीला।।
गलियों में दौड़ा दौड़कर।
नालियों में पटक पटकर।।
होली में रंग लगाना है। 
जाकर दोस्तों के घर पर।।
बैठ गुजिया खाना है।
एक दूसरे से गले मिलकर।।
रंग खूब लगाना है।
होली आयी होली आयी।।
अपने संग रंग भर लायी। 
कवि:- जमुना कुमार, कक्षा- 12th, अपना घर, कानपुर,
 

कोई टिप्पणी नहीं: