शनिवार, 21 नवंबर 2020

कविता:- अब अपने को बदलना होगा




"अब अपने को बदलना होगा"
अब अपने को बदलाना होगा।
सब कुछ भूलकर आगे बढ़ाना होगा।।
जो गलतियाँ हो गयी है मुझसे।
अब जीतना होगा खुद से।।
अब अपने को बदलना होगा।
इस दुनियाँ में कभी-कभी तो रोना होगा।।
हर मुसीबत को सहना होगा।  
अब अपने को बदलना होगा।।
अब खुशियों के तरफ दौड़ना होगा।
मुश्किल राहों पर भी हसना होगा।। 
अब अपने को बदलना होगा। 
सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा।।
कविः- कुलदीप कुमार, कक्षा -9th , अपना घर, कानपुर,
 

कवि परिचय : यह हैं कुलदीप कुमार जो की छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।  कुलदीप पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं।  कुलदीप एक नेवी ऑफिसर बनना चाहते हैं।  कुलदीप अपनी कविताओं से लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते हैं।  इनको  क्रिकेट खेलना पसंद है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं: