शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

प्रगति चल रही है किसके लिए

 कविता 

प्रगति चल रही है किसके लिए 
प्रगति होगा तो किसके लिए 
इतनी बड़ी चौड़ी सड़क किसके लिए 
इतनी तेज रेलगाड़ी किसके लिए 
प्रश्न है मेरा क्या यह सबके लिए 
मेरे पास न है गाड़ी जो चलाओ 
इन चौड़ी सड़को पर 
न है पैसे इन तेज 
गाड़ियों की सवारी करने के लिए 
तो फिर ये सब है किसके लिए 
नाम -अप्तर 
कक्षा-9 


कोई टिप्पणी नहीं: