बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

कविता :"फूल"

"फूल" 
 फूल लगा हर डाल -डाल पर | 
रंग बिरंगे सुन्दर और प्यारे ,
मधु मनोहर खुशबू इसकी | 
सासो में आ बसता है , 
लगी फूल जो डाल -डाल पर | 
देख मन भर आता है , 
गुजरू कच्ची पगडंडी के रस्ते |
कदम न बढता ,जी मेरा कहता ,
अच्छा है ठहर जाने में | 
बन माली फूलो की रहो पे ,
बैठा रहू बिखरी खुशबू में | 
फूल लगा हर डाल -डाल पर ,
रंग बिरंगे सुन्दर और प्यारे | 
मधु मनोहर खुशबू इसकी , 
सासो में आ बसता है | 
कवि :पिंटू ,कक्षा 7th 
अपना घर
 

कोई टिप्पणी नहीं: