सोमवार, 15 मार्च 2010

कविता : तालाब

तालाब

एक गाँव के पास में ।
एक बड़ा सा तालाब था ॥
पास में उसके एक पेड़ था ।
तालाब के पास हरियाली है ॥
बच्चे उसमें खेल-कूद करते ।
फिर बच्चे खूब नहाते हैं ॥
और बच्चे को मजा आता है ।
और खेतों में भी खेलते हैं ॥
फिर तालाब किनारे आते हैं ।
और खूब मजे से नहाते हैं ॥
फिर वापस घर चले जाते हैं ।
घर में मौंज उड़ाते हैं ॥

लेखक :जितेन्द्र कुमार
कक्षा :७
अपना घर

1 टिप्पणी: