गुरुवार, 21 मई 2026

गर्मी से क्या हो जाता है

 कविता 

गर्मी से क्या हो जाता है 
जो पंखा भी काम सही से  नहीं करता 
और गर्मी में पानी भी नहीं बरसता 
ख़त्म  हुए पेडों की वजह  ये बढ़ती गर्मी 
आगे जाकर क्या हो जाये 
ये तो किसी को नहीं पता है 
इसलिए पेड़ों को बचाओ
और इस धरती में जीने के लिए 
पानी भी बचाओ 
इनको बर्बाद मत करो इस्तेमाल उतना ही करो 
जितने में इंसान अपनी जरूरते पूरी कर ले 
गर्मी 
गर्मी से क्या हो जाता है 
जो पंखा भी काम सही से  नहीं करता
नाम- गया कुमार 
 कक्षा-7 
(अपना घर )

1 टिप्पणी: