रविवार, 31 मार्च 2019

कविता : वीरों को याद करो

" वीरों को याद करो "

गर्मी के मौसम में,
धरती के आँचल में |
गर्म हवाएँ चल रही हैं,
गर्मी से भू दहक रही है |
लू लपाटा चले फर्राटा,
कर न पाए कहीं सैर सपाटा |
पेड़ पत्ते जल रहे हैं,
बिन हवा के मचल रहे हैं |
दिन लम्बा तो हो ही गया है,
ठण्ड मानों सो ही गया है |
आलस कर देता है मन में,
सोना बस रहता है दिन में |

कवि : प्रांजुल कुमार , : कक्षा : 10th , अपना घर



कवि परिचय : यह कविता प्रांजुल के द्वारा लिखी गई है जो की छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | प्रांजुल को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है और बहुत सी कवितायेँ लिखते हैं | प्रांजुल पढ़लिखकर एक इंजीनियर बनना चाहते हैं | प्रांजुल को छोटे बच्चों को पढ़ाने में बहुत मज़ा आता है |



1 टिप्पणी:

HARSHVARDHAN ने कहा…

आपकी ब्लॉग पोस्ट को आज की ब्लॉग बुलेटिन प्रस्तुति फील्ड मार्शल सैम 'बहादुर' मानेकशॉ की 105वीं जयंती और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान जरूर बढ़ाएँ। सादर ... अभिनन्दन।।